देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल, पटेल नगर, देहरादून में आज वार्षिक समारोह ‘संस्कृति – The Eternal Celebration’ कार्यक्रम में बतौर अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर भी मौजूद रहीं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय कला, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की मनमोहक झलक पेश की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

