तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों पर सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ और टिहरी जनपद के बांसकाटल में हुई सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों के हताहत होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाओं में दिवंगत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को बेहतर एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रभावितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए।