रिकांगपिओ: किन्नौर जिला परिषद की सभी दस सीटों के परिणाम रविवार देर रात घोषित हुए। परिषद के अधिकांश सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का ही कब्जा रहा। कांग्रेस समर्थित प्रत्याक्षी इस बार खासा कमाल नहीं कर पाए। कुल 10 सीटों में से नौ सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार परचम लहराया है जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के हाथ मात्र एक सीट लगी है। रविवार देर रात तक जैसे-जैसे नतीजों की घोषणा होती गई, वैसे-वैसे भाजपा खेमे में उत्साह चरम पर पहुंच गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। विस चुनाव से पहले ये भाजपा के लिए शुभ संकेत माने जा रहे हैं।
पंचायत समिति पूह ब्लॉक की कुल 15 सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी हुए प्रत्याशियों की संख्या नौ बताई जा रही है जबकि छह प्रत्याक्षी कांगो समर्थक बताए जा रहे हैं।
जिला परिषद चुनाव में विजय रहे प्रत्याशियों की सूची
तरंडा वार्ड से भाजपा के योग राज नेगी 1351 मत से विजय रहे।
कल्पा वार्ड से भाजपा के हकीम नेगी 1756 मत से विजय रहे।
ख्वांगी वार्ड से भाजपा के इंदर सेन 1096 मत से विजय रहे।
पूह वार्ड से भाजपा के जम्बल दर्जे 1199 मत से विजेता रहे।
चगांव वार्ड से भाजपा की लक्ष्मी देवी ने 3738 मत से विजय रही।
सुगरा वार्ड से भाजपा के नीलायुम 2426 मत से विजय रही।
मुरंग वार्ड से कांग्रेस की उमेश कुमारी 2349 मतों से विजयी रही।
सांगला वार्ड से भाजपा की बंधना ने 2539 मतों से विजय रही।
रिब्बा वार्ड से भाजपा की धनमाला नेगी 2202 मत से विजय रहे।
सापनी वार्ड से भाजपा के नरेंद्र नेगी 2638 मत लेकर विजय रहे।