हरिद्वार: पुलिस ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाकर घूम रहे एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जगजीतपुर, पथरी रोड से चोरी की सोने की बालियों के साथ पकड़ा गया है।
पुलिस को हाल ही में सोने की बालियां झपटने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आरोपी को ट्रेस किया।
पूछताछ के दौरान, पकड़े गए झपटमार ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि पुलिस से बचने और अपनी पहचान छुपाने के लिए ही उसने अपना सिर मुंडवा लिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई बालियां भी बरामद कर ली हैं।
