देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-01, ग्रास्टनगंज में नगर निगम द्वारा निर्मित वॉकिंग ट्रैक का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और वॉकिंग ट्रैक पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से सुविधाओं के उपयोग और व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी जाने।
इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जनसुविधाओं का विकास, क्षेत्रवासियों की संतुष्टि और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों का निर्माण और उनकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता और उनके सुझावों को महत्व देना आवश्यक है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है।

