कालिंदी पास में रेस्क्यू अभियान पूर्ण, 19 ट्रेकर्स-पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के कालिंदी पास क्षेत्र में संचालित रेस्क्यू अभियान मंगलवार को 8 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाए जाने के साथ पूर्ण हो गया। अभियान के दौरान दो दिनों में कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को कालिंदी पास क्षेत्र से 11 ट्रेकर्स/पोर्टर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड लाया गया था। इसके बाद 29 सितंबर 2026 को 8 और ट्रेकर्स/पोर्टर्स को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया गया। इस प्रकार कालिंदी पास क्षेत्र से कुल 19 ट्रेकर्स/पोर्टर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। हर्षिल हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। चिकित्सकीय जांच में सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। सभी ट्रेकर्स और पोर्टर्स के सुरक्षित रेस्क्यू तथा स्वास्थ्य सामान्य पाए जाने के बाद कालिंदी पास क्षेत्र में चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर दिया गया है।