देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीलू रौतेली का मातृभूमि के प्रति समर्पित जीवन त्याग, साहस और वीरता की अद्वितीय मिसाल है। उनका संघर्ष और पराक्रम आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली की गौरवशाली जीवन गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देश और मातृभूमि के प्रति समर्पण, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी।