12 अगस्त को लगेगा साल 2026 का सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं होगा दृश्यमान

देहरादून। वर्ष 2026 का अंतिम और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण आगामी 12 अगस्त को लगने जा रहा है। विज्ञान और ज्योतिष दोनों ही दृष्टिकोणों से इस खगोलीय घटना को विशेष महत्व दिया जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 12 अगस्त की रात 9:04 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे तक रहेगा।

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में रात के समय लगेगा, इसलिए देश में यह दिखाई नहीं देगा। इसी कारण भारत में इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा और न ही ग्रहण से जुड़े पारंपरिक धार्मिक नियमों का पालन आवश्यक माना जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका वैज्ञानिक अध्ययन के साथ-साथ धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष महत्व है। भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण आम लोगों के दैनिक जीवन और धार्मिक गतिविधियों पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा।