भाबानगर/किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के भावानगर स्थित एचपीएसईबीएल रामलीला मैदान में पिछले तीन दिनों से आयोजित उपमंडल स्तरीय जातरू उत्सव 2026 का आज, 26 अक्टूबर को भव्य समापन होने जा रहा है। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उत्सव का आधिकारिक रूप से समापन करेंगे।
24 अक्टूबर से शुरू हुए इस सांस्कृतिक महाकुंभ में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और पहाड़ी धरोहर का बेहद सुंदर संगम देखने को मिला, जिसमें स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
कैबिनेट मंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा वेब चैनल के दर्शकों के लिए आज शाम के विशेष रंगारंग कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी बेहद खास रहने वाला है।

