हरिद्वार छोड़ 12 जिलों में उप-निर्वाचन की अधिसूचना जारी, रिक्त पदों पर होगा मतदान

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले को छोड़कर शेष 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उप-निर्वाचन-2025 की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इन उप-चुनावों के माध्यम से ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों को भरा जाएगा।