बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का 52वां जन्मदिन आज

मुंबई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज 52 वर्ष की हो गई हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 01 नवंबर 1973 को मैंगलोर में हुआ। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी प्रांरभिक शिक्षा पूरी की। बचपन में उनका रूझान वास्तुकार बनने की ओर था, लेकिन बाद में उनका रूझान मॉलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्हें मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुए रीता फारिया के बाद ऐश्वर्या, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बन गईं। इस प्रतियोगिता में उन्हें मिस फोटोजेनिक के खिताब से भी नवाजा गया। प्रतियोगिता को जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कई क्षेत्रों में काम किया और इस दौरान उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम करने का मौका मिला।