रिकांगपिओ: जिला किन्नौर की अंडर-19 बालिका बॉक्सिंग टीम ने ऊना में आयोजित बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। टीम की नन्हीं मुक्केबाज़ों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन दिखाया। इस दौरान 45 किलोग्राम वर्ग में नेहा, 51 किलोग्राम में राधिका, 54 किलोग्राम में दृष्टिता, 60 किलोग्राम में रिया, 64 किलोग्राम में संजना और हार्शिता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 80 किलोग्राम वर्ग में सोनिया ने रजत पदक हासिल किया।
इस शानदार प्रदर्शन से किन्नौर जिला ने न केवल प्रतिस्पर्धी जिलों को पीछे छोड़ा, बल्कि विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। टीम की इस सफलता पर एडीपीओ पवन लोकटस, कोच ओपिंदर नेगी सहित और अन्य प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है।
