ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ के दिन राहुकाल का समय सुबह रहेगा। इस अशुभ अवधि में पूजा-पाठ, कथा सुनने या कोई नया शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
-करवा चौथ 2025: राहुकाल का समय
सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक
(अवधि: लगभग 1 घंटा 27 मिनट)
राहुकाल में क्या न करें?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, राहुकाल के दौरान निम्नलिखित शुभ कार्य नहीं करने चाहिए:
करवा चौथ की पूजा: राहुकाल में करवा माता की पूजा या कथा सुनने से बचें। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5:57 बजे से शाम 7:11 बजे तक रहेगा।
कोई भी नया कार्य: इस अवधि में किसी भी नए शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत न करें।
खरीददारी: सोने, चांदी, या किसी भी नई वस्तु की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है।
व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होने का इंतजार करें और राहुकाल समाप्त होने के बाद ही पूजा-पाठ करें।
