नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में बिगड़ा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वास्थ्य

नैनीतालः उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। अपने दौरे पर उप राष्ट्रपति नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी बीच नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी है।

आज उपराष्ट्रपति धनखड़ ने नैनीताल में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। जहां कार्यक्रम के खत्म होती ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वे राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।  

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर प्रतिनिधि केबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रिद्धिम अग्रवाल एवं कर्नल जतिन ढि़ल्लन की ओर से उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया गया था