राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख प्रमिल मौसी मेढ़े का निधन: सीएम धामी ने जताया दुख

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमिल मौसी जी का सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, राष्ट्रसेवा एवं मातृशक्ति के जागरण का जीवंत उदाहरण रहा।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।