कोटद्वार में ‘स्टार्स डिस्कवरी’ टैलेंट शो का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा

कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के स्टार टच ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘STARS DISCOVERY – A Talent Show Programme’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां देखीं और उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और हुनर का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर ऋतु खंडूड़ी ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय प्रबंधन और समस्त विद्यालय परिवार को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही मंच और उचित प्रोत्साहन देना उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।