देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अमित शाह के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

