देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा (सेवानिवृत्त) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरलता और समयबद्ध तरीके से मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों को ईसीएचएस (ECHS) के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं तथा सीएसडी (CSD) कैंटीन की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहे।

