नाना पाटेकर के निधन पर मेयर सौरभ थपलियाल ने जताया शोक

देहरादून। नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद अदायगी के माध्यम से भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

मेयर ने कहा कि विभिन्न भूमिकाओं में नाना पाटेकर के जीवंत और प्रभावशाली अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फिल्म एवं कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सौरभ थपलियाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति।