रामपुर में नशे के काले कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, जानिए कौन हैं किन्नौर के ये दो युवा?

शिमला: शिमला जिले के रामपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 11 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक किन्नौर जिले के रहने वाले हैं। कार्रवाई 30 सितंबर को रामपुर के पुराने बस अड्डे के पास एक गेस्ट हाउस के समीप की गई।

पुलिस चौकी सिटी रामपुर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आशीष मेहता (28) निवासी निचार, जिला किन्नौर और दिव्यांशु (20) निवासी कल्पा, जिला किन्नौर के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में एक अक्टूबर को रामपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।