नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
मोदी ने एक्स पर लिखा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान भारत के विकास, हमारे संविधान में निहित मूल्यों और लोगों के कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता रही है। उन्होंने पूरे जोश और सादगी के साथ देश की सेवा की है, जिसके कारण समाज के हर वर्ग के लोग उनका सम्मान करते हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु प्रदान करे।
बिरला ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले राम नाथ कोविंद का जीवन निरंतर सेवा और समर्पण की दिशा दिखाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और निरंतर सक्रिय जीवन प्रदान करें।