हरिद्वार: जनपद के ग्राम झबरेड़ी कलां में बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को झबरेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को झबरेड़ी कलां गांव में सूरज उर्फ मुन्ना (करीब 18 वर्ष) और रुपा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक सूरज के पिता अशोक पुत्र चत्तर सिंह की तहरीर पर झबरेड़ा कोतवाली में अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार, निवासी झबरेड़ी कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रेम प्रसंग से नाराजगी का आरोप
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित अमन उर्फ भरोसी ने अपनी बहन रुपा और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों की हत्या करने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के अनुसार उसे इस रिश्ते से परिवार और समाज में बदनामी होने की आशंका थी। दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपित की गिरफ्ता