युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, UKSDS और SAATHIYA के सहयोग से शुरू हुआ इंटीग्रेटेड करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम

देहरादून। उत्तराखण्ड कौशल विकास समिति (UKSDS), देहरादून की ओर से युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SAATHIYA के सहयोग से इंटीग्रेटेड करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के तहत होटल प्रबंधन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में चयनित अभ्यर्थियों को 9 सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 3 सप्ताह का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) दिया जाएगा, जिससे उन्हें कार्यस्थल पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को उद्योग आधारित कौशल के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं की कार्यक्षमता और रोजगार क्षमता को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

UKSDS और SAATHIYA की यह पहल युवाओं को प्रशिक्षण के साथ व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।