राज्यपाल से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से आज लोक भवन में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

भेंट के दौरान राज्य के विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।