कुल्लू: कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा निगान-धारीपुर सड़क मार्ग पर सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार पांच लोग एक गाड़ी में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रामपुर रेफर कर दिया गया।