राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह से की भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को नई दिल्ली में लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों ने अपने विद्यार्थी जीवन और पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं। उन्होंने स्कूल के दिनों से जुड़ी पुरानी स्मृतियों और साथ बिताए समय को याद किया तथा अपने लंबे परिचय और आपसी संबंधों को लेकर अनुभव साझा किए।

इस आत्मीय मुलाकात में राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के साथ-साथ पुराने दिनों की स्मृतियों ने भी संवाद को भावपूर्ण बना दिया।