शिमला। उच्च न्यायालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत उच्च न्यायिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला अजय मेहता का स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर (नाहन में) के पद पर तैनात किया गया है। मदन कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर बुशहर में) का स्थानांतरण कर उन्हें प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मंडी के पद पर तैनात किया गया है। अमन सूद प्रधान न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट) मंडी का स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा (धर्मशाला में) के पद पर तैनात किया गया है। नरेश कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना का स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू के पद पर तैनात किया गया है। परवीन चौहान पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय-सह-औद्योगिक न्यायाधिकरण कांगड़ा (धर्मशाला में) की सेवाओं को वापस बुलाते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला में प्रधान सचिव (विधि) के पद पर तैनात किया गया है। प्रकाश चंद राणा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू का स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीशए ऊना के पद पर तैनात किया गया है। राजेश चौहान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किए जाने पर उनका स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश (वन) शिमला के पद पर तैनात किया गया है।
डा. अबिरा बसु अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरकाघाट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नतध्नियुक्त किए जाने पर उनका स्थानांतरण कर उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर बुशहर में) के पद पर तैनात किया गया है। गौरव महाजन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर जिला (नाहन में) का स्थानांतरण कर उन्हें अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-1 शिमला के पद पर तैनात किया गया है। कांता वर्मा अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-2 ऊना का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू के पद पर तैनात किया गया है। अरविंद कुमार अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-1 मंडी का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-2 सोलन के पद पर तैनात किया गया है। परवीन गर्ग अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-1 शिमला का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश सरकाघाट के पद पर तैनात किया गया है। यजुवेंद्र सिंह अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-2 शिमला का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश-1 मंडी के पद पर तैनात किया गया है। विवेक खेनल अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-2 सोलन का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश सिरमौर जि़ला (नाहन) के पद पर तैनात किया गया है। अमित मंडयाल अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-1 कुल्लू का तबादला करके उन्हें अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश-2 कुल्लू के पद पर तैनात किया गया है।