देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाईगिरी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम देहरादून स्थित मेयर कार्यालय पहुंचकर मेयर सौरभ थपलियाल को राखी बांधी। बच्चों ने मेयर की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। इस दौरान मेयर ने बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मेयर सौरभ थपलियाल ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति से जुड़ी ऐसी परंपराएं बच्चों में संस्कारों का विकास करने के साथ ही समाज और परिवार में प्रेम एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करती हैं।
मेयर कार्यालय में बच्चों द्वारा राखी बांधने का यह स्नेहपूर्ण आयोजन रक्षाबंधन की खुशियों को और भी खास बना गया। बच्चों और मेयर के बीच आत्मीयता और अपनत्व का यह दृश्य पूरे कार्यक्रम का आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पार्षद रमेश चंद्र गौड़, पार्षद रेनू घेल, स्कूल के निदेशक नरेंद्र चमोली, प्रधानाचार्य निधि किमोला सहित स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।