राज्यपाल से सैनिक कल्याण विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज लोक भवन में सचिव, सैनिक कल्याण विभाग, उत्तराखंड युगल किशोर पंत ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।

राज्यपाल ने सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देना आवश्यक है।