मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खड़खड़ी श्मशान घाट, दैनिक जागरण संपादक की माता को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। दैनिक जागरण के उत्तराखण्ड राज्य संपादक मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी के आकस्मिक निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।