मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं व क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के क्षेत्रीय विकास तथा राज्य में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय के साथ जनहित की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी बल दिया।