बांग्लादेश। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 40 लोगों के खिलाफ देश की एक विशेष अदालत (आईसीटी) में नए आरोप दर्ज किए गए हैं। यह मामला मई, 2013 का है, जब ढाका में हिफाजत-ए-इस्लाम नाम के एक संगठन ने रैली निकाली थी, उस समय पुलिस की कार्रवाई में कई लोगों की मौत हो गई थी। शेख हसीना पर इस पुलिस कार्रवाई और मौतों को लेकर मानवता के खिलाफ अपराध का केस दर्ज किया गया है।
मुख्य अभियोजक अमीनुल इस्लाम ने बताया कि ट्रिब्यूनल ने मोतीझील के शपला चत्तर में हिफाजत-ए-इस्लाम की विरोध रैली के दौरान हुई मौतों के मामले में शेख हसीना पर लगाए गए आरोपों पर संज्ञान ले लिया है। अदालत ने भगोड़े आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इन भगोड़ों में तत्कालीन थल सेना प्रमुख, कई राजनेता और सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।