डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज बयान, मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म

वाशिंगटन। अमरीका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। ट्रंप ने कहा कि मोजतबा खामेनेई तो 90 फीसदी खत्म हो चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान पहले ही अपनी नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सिस्टम और अपने टॉप मिलिट्री कमांडर्स को खो चुका है। उन्होंने कहा कि अमरीका से युद्ध के दौरान ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह से प्रभावित हुई है। गौरतलब है कि पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि इस दौरान मोजतबा खामेनेई मौजूद नहीं थे। उनकी नामौजूदगी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

होर्मुज का रक्षक रहा है ईरान और रहेगा
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने होर्मु•ा जलडमरूमध्य को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल के बयानों का जवाब देते हुए कहा है कि ईरान हमेशा से इस अहम अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग का सच्चा और वैध रक्षक रहा है तथा हमेशा रहेगा। 20 प्रतिशत टोल निश्चित रूप से बहुत ज्यादा है। हम निष्पक्ष रहेंगे।