नैनीताल। शहर के समीपवर्ती ज्योलीकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।परिवार जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट निवासी निखिल गंगवार (19) मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब निखिल ने दरवाजा नहीं खोला तो स्वजनों ने किसी अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। निखिल रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
19 वर्षीय निखिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि निखिल सामान्य रूप से अपने परिवार के साथ रह रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिवार और आसपास के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि निखिल ऐसा कदम उठा सकता है।परिवार पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।