देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए 172.78 करोड़ रुपये लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 46.50 करोड़ रुपये लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 219.29 करोड़ रुपये की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास
61.87 लाख रुपये की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मन्दिर तक इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
66.41 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी मोटर मार्ग के किमी 13 से मालसी सम्पर्क मार्ग में इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा सतह सुधार का कार्य।
132.52 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी दून विहार के आन्तरिक मार्गो का सुधारीकरण का कार्य।
210.61 लाख रुपये की लागत से देहरादून के विलासपुर मुख्य मार्ग से विलासपुर एनक्लेव तक मार्ग का इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य ।
181.74 लाख रुपये की लागत से वार्ड नं0-8 सालावाला के आन्तरिक मार्गों एवं नालियों का निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य।
48.14 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम डूंगा सुदामा के घर से बलवीर के घर तक इन्टरलोकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
541.28 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड में कि.मी. 1 चैनेज 0.35 सालावाला में 20 मीटर आर०सी०सी० गर्डर सेतु का निर्माण कार्य।
536.10 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड कि की.मी 2 चैनेज 1.625 में 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर सेतु (दो लेन) का निर्माण कार्य।
96.07 लाख रुपये की लागत से डोईवाला के वार्ड 99 में लक्ष्मीपुरम व प्रयाग एन्कलेव में इण्टरलॉकिग टाईल्स निर्माण का कार्य ।
87.75 लाख रुपये की लागत से नकरौन्दा में नागेश्वर पुरम, चित्रा विहार आदि आन्तरिक मार्गो में इण्टरलॉकिग टाईल्स का निर्माण कार्य।
775.77 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर मण्डल के अन्तर्गत 20 किमी0 आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गो का नालियों सहित पुनः निर्माण का कार्य (भाग-2)।
611.54 लाख रुपये की लागत से धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड नं. 89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी की सफाई व दोनों ओर पुश्ता निर्माण(द्वितीय चरण)।
246.14 लाख रुपये की लागत से रायपुर विधानसभा के अन्तर्गत गुर्जर बस्ती से ओएसिस स्कूल तक सौंग नदी पर चैनेलाईजेशन का कार्य।
321.84 लाख रुपये की लागत से नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों तटो पर दूधा देवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना।
412.70 लाख रुपये की लागत से डोईवाला विधान सभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर यथा लक्ष्मण सिद्ध कालोनी, नकरोन्दा रोड (विवेक विहार एवं वायु विहार) निर्मल कालोनी, वनस्थलीपुरम एवं दिल्ली फार्म में बाढ सुरक्षा योजना।
460.45 लाख रुपये की लागत से रायपुर विकासखण्ड़ में डिफेन्स कॉलोनी एवं जोगीवाला बद्रीपुर में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य।
99.06 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठियाणा के ग्राम सुनौडा में पाईप नहर निर्माण की योजना।
79.78 लाख रुपये की लागत से जनजाति विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत दो नहरों (बानपुर एवं शेडिया) के जीर्णोद्धार की योजना।
97.15 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड चकराता के ग्राम पंचायत दसऊ में दसऊ पाईप नहर एवं मुख्य टेंक से जल वितरण प्रणाली आफसूट निर्माण की योजना।
238.34 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड विकासनगर में ढलानी नहर निर्माण की योजना
480.64 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड सहसपुर में नून नदी के दांये -तट पर स्थित ग्राम दयानगर एंव जामुनवाला के खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा योजना
186.28 की लागत से विधानसभा क्षेत्र कैंट के अन्तर्गत टौंस नदी के बांये तट पर स्थित स्वर्गआश्रम एंव गौशाला की सुरक्षा दीवार निर्माण की योजना।
344.33 लाख रुपये की लागत से डोईवाला विकासखण्ड में छिद्रवाला नहर, खदरी एवं गुलरानी नहर के पुनरोद्धार की योजना।
438.33 लाख रुपये की लागत से जनपद विकासखण्ड डोईवाला में बुल्लावाला नहर व हैड के पुनरोद्धार कार्य की योजना।
207.82 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में शमशेरगढ़ माईनर नानक एकेडमी माईनर मालीमौल्ला माईनर, घिसरपड़ी माईनर हर्रावाला माईनर के पुनरोद्धार कार्य की योजना।
418.83 लाख रुपये की लागत से ग्राम विकासखण्ड डोईवाला में बुल्लावाला नहर के कमाण्ड क्षेत्र वाली नहरों की पुनरोद्धार की योजना।
71.82 लाख रुपये की लागत से रिंग रोड़ नत्थनपुर, अलकनन्दा एन्कलेव विवेकानन्द ग्राम से राजेश्वरीपुरम् तक सिंचाई विभाग की पुरानी गूल का पुर्ननिर्माण / भूमिगत व मार्ग चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा ।
422.53 लाख रुपये की लागत से रायपुर के अंतर्गत लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य का निर्माण।
70.24 लाख रुपये की लागत से रायपुर विकास खण्ड में कालंगा गंगा नहर के के मध्य दुनाली के पास खुली नहर पर कवरिंग का कार्य।
92.98 लाख रुपये की लागत से कांवली नहर की हरवंशवाला माइनर एवं गूलों के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य योजना ।
21.04 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ, विकासखण्ड डोईवाला में निर्मित अमृत सरोवर को पर्यटन एवं वॉटर स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित किये जाने सम्बन्धी कार्य
250 लाख की लागत से उत्तराखण्ड औद्यानिक एकीकृत विकास सोसायटी के पी०एम०यू० कार्यालय भवन का निर्माण।
33.05 लाख रुपये राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुर का पुर्ननिर्माण कार्य।
489.04 लाख रुपये की लागत से ग्राम माजरी विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशाला / शरणालय का निर्माण।
190.59 लाख रुपये की लागत से ग्राम भोपालपानी विकासखण्ड रायपुर के अन्तर्गत निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु गौशाला / शरणालय का निर्माण।
5102 लाख रुपये की लागत से मसूरी डायवर्जन चौक, देहरादून से लाईब्रेरी चौक, मसूरी तक एल०ई०डी० स्ट्रीट लाईटिंग मय पोल्स का कार्य
2750 लाख रुपये की लागत से आई०एस०बी०टी० देहरादून में निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण का कार्य
499.50 लाख रुपये की लागत से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत झडीपानी ट्रैक पर लैण्डसकेपिंग / सौन्दर्गीकरण का कार्य।
लोकार्पण
60.65 लाख रुपये की लागत से जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में ग्राम पंचायत द्वारा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से कुण्ड घराट तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
62.77 लाख रुपये की लागत से विधान सभा क्षेत्र डोईवाला के वार्ड नं0 5 एवं ग्राम पंचायत रानीपोखरी में आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
70.75 लाख रुपये की लागत से विधान सभा क्षेत्र डोईवाला में हरिद्वार मुख्य मार्ग के वैष्णौ माता मन्दिर से गढवाल बिस्कुट फैक्ट्री के गेट नं0-2 तक पी.सी. व इण्टरलॉकिग टाईल्स एंव चॉदमारी के आन्तरिक मार्गो का इण्टरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण कार्य।
625.40 लाख रुपये की लागत से विकासखण्ड डोईवाला में बडे पशुओं हेतु स्टेट ऑफ आर्ट पशु चिकित्सालय के कार्य।
180.28 लाख रुपये की लागत से सुद्धोवाला कारागार में विडियो कॉनफ्रैन्सिंग फेसिलिटी के निर्माण कार्य
128.21 लाख रुपये की लागत से राजकीय बालिका इण्टर कालेज, अजबपुरकला, रायपुर, देहरादून में भवन निर्माण।
205.12 लाख रुपये की लागत से डोईवाला विकास खण्ड में मियांवाला नहर के कमाण्ड में 3.50 किमी पक्की गूलों के नव निर्माण की योजना।
449.48 लाख रुपये की लागत से विधानसभा क्षेत्र डोईवाला में धारकोट से लडवाकोट मोटर मार्ग (अपग्रेडेशन), लम्बाई 5.20 कि.मी0 का कार्य।
752 लाख रुपये की लागत से हरिपुर कालसी में स्नान घाट का निर्माण
247.60 लाख रुपये की लागत से जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बालासुन्दरी कैनाल रोड, गंगोत्री विहार के पास रिस्पना नदी के किनारे पार्क विकसित करने का कार्य।
390 लाख रुपये की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मियांवाला पंचायत घर के पास गन्ना सैंटर के समीप भूमि पर पार्क निर्माण के तहत लैंडसकेपिंग / सौन्दर्गीकरण का कार्य।
863.80 लाख रुपये की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मियांवाला स्थित जोहडी की भूमि पर पार्क का सौन्दर्गीकरण का कार्य।
614.33 लाख रुपये की लागत से रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गौरादेवी पार्क एवं कृत्रिम झील में सौन्दर्याकरण का कार्य।