देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हुई हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज आंधी के बाद अब चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों को सताने वाली है। मौसम विभाग ने 20 मई से फिर मौसम के करवट लेने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रपुर जैसे जिलों में पारा 39 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि हल्द्वानी जिले में तापमान 42 डिग्री पार जाने का अनुमान है. गर्मी के कारण पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के जंगलों में आग धधक उठी है। हालांकि, विभाग ने राहत की खबर दी है कि 20 मई से पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी ने 20 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य से थोड़ा कम या कुछ जगहों पर सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो मैदानी इलाकों में यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के भीतर पूरे उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है, हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल मौसम विराजधानी देहरादून में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं, मैदानी इलाकों की बात करें तो इस हफ्ते हल्द्वानी में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है। इसके अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार और रुद्रपुर जैसे मैदानी शहरों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
