नई दिल्ली, 16 मार्च । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने मोहन यादव के साथ अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा कीं।
मोहन यादव ने एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री को प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं राज्य की प्रगति से अवगत कराया।”
