राज्यपाल गुरमीत सिंह से उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष और कुलपति ने की भेंट

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से आज राजभवन (लोक भवन) में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी और कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, शोध कार्यों और नवाचार (Innovation) के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।