अजित पवार के निधन पर धामी कैबिनेट की औपचारिक कार्यवाही से पूर्व मंत्रियों ने व्यक्त की संवेदना

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट बैठक की शुरुआत एक अत्यंत भावुक क्षण के साथ हुई। बैठक की औपचारिक कार्रवाई शुरू होने से पहले, मुख्यमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।