देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य के समग्र विकास, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा समसामयिक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान राज्य में चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित प्राथमिकताओं से राज्यपाल को अवगत कराया। शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
