रिकांगपिओ: किन्नौर के कंडार गांव के जंगल में आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुंआ फैल गया। देखते ही देखते लाखों रुपए की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग की इस भूषण घटना में सैकड़ों हरे भी पेड़-पौधे सहित जड़ी-बूटियां व वन्य जीव स्वाह हो गए। किन्नौर का यह क्षेत्र दुर्गम क्षेत्र होने के साथ साथ घटना वाले स्थान पर सडक़ सुविधा के न होने से अग्निशमन के वाहन नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में वन विभाग सहित ग्रामीण बेबस नजर आए । प्रारंभिक तौर पर विभाग सहित ग्रामीण अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास तो किए लेकिन आग भीषण होने के कारण आग बेकाबू होती गई।
