राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से आज राजभवन (लोक भवन) में सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. आर. राजेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सचिव स्वास्थ्य ने राज्यपाल को प्रदेश की वर्तमान स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की।