नगर निगम का अवैध होर्डिंग विरोधी अभियान तेज

देहरादूनः नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा भूमि अनुभाग को दिये गये 72 घंटे के अल्टीमेटम के अनुपालन में आज शहर में अवैध होर्डिग व बैनर को हटाने के अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त महोदया ने विभिन्न मार्गो, चैराहों तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों में लगाए अवैध होर्डिग्स का जायजा लिया एवं अभियान में लगी टीमों को निर्देशित किया कि सभी अवैध, अनधिकृत एवं असुरक्षित होर्डिग्स को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये, साथ ही अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों व यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

नगर आयुक्त महोदया ने स्पष्ट किया कि शहर की सुन्दरता को नुकसान पहुचाने वाले अवैध होर्डिग्स किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नही हैं, आवश्यकता के अनुसार टीम की सुख्या बढा कर 72 घंटे की समयसीमा के भीतर अनाधिकृत होर्डिग्स को पूरी तरह हटाया जाए। इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त द्वारा भूमि अनुभाग को निर्देश दिये गये कि जिनके द्वारा बार-बार सार्वजनिक स्थानों को वृकृत किया जा रहा हैं, उनके विरुध चालानी कार्यवाही की जाए तथा पब्लिक न्यूसेंस की धारा के तहत मुकदमा दायर करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गयें। साथ ही नगर निगम द्वारा जन सामान्य को सूचित किये जाने हेतु सर्वाजनिक स्थानों पर सार्वजनिक घोषणा प्रसारित किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।