देहरादूनः स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर एनएच, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई की संयुक्त बैठक लीं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024–25 में स्वीकृत मोटर मार्गों का विवरण, शासन स्तर पर लंबित डीपीआर की अद्यतन स्थिति तथा पीएमजीएसवाई द्वारा निर्मित मार्गों को लोनिवि को हस्तांतरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
भारत सरकार को प्रेषित नव-निर्माण, डामरीकरण एवं सुधारीकरण के प्रस्तावों, आपदाग्रस्त सड़कों हेतु स्वीकृत धनराशि तथा एनएच बुआखाल–पाबों–पैठाणी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से लीं। साथ ही माण्डाखाल–गोडख्या–सरणा–चोपड़ियू मार्ग की स्वीकृति तथा श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर यातायात में बार-बार आ रहे है अवरोध को देखते हुए फरासू समीप ट्रीटमेंट कार्य के लिए 53 करोड़ एवं चमधार के ट्रीटमेंट कार्य के लिए 37 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
