देहरादूनः राज्यपाल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्यों तथा तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करने संबंधी विषयों जानकारी कुलपति से ली।
