देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सचिव स्वास्थ्य, डॉ.आर. राजेश कुमार, के पिताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री धामी ने इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही, उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें यह अपूरणीय क्षति सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
