हिमाचलः किन्नौर में मंत्री नेगी ने पंचायत भवन समेत कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के ग्राम पंचायत यांगपा-2 में एक करोड़ 14 लाख रुपए की अनुमानित राशि से बनने वाले पंचायत भवन व 83 लाख रुपए से निर्मित होने वाले कुलदेव नारायण सामुदायिक भवन यांगपा-2 का शिलान्यास राजस्व बागबानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में निर्माणाधीन भगवती मंदिर के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया और स्थानीय लोगों से प्राप्त हुई सभी उचित मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री ने काफनू पंचायत में निर्मित हेल्थ वेलनेस सेंटर 55 लाख रुपए की राशि से बने काफनू स्कूल के अतिरिक्त भवन व सामुदायिक शौचालय ब्लॉक काफनू का लोकार्पण किया और 10 लाख की राशि से निर्मित होने वाले बास्केटबॉल कोर्ट काफनू व 95 लाख रुपए से बनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया।

काफनू को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। लड़कियों के लिए जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाली काफनू विद्यालय की छात्राओं को 15 हजार, 10 हजार व सात हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। यांगपा-1 ग्राम पंचायत में काफनू.यांगपा सडक़ पर दो करोड़ 10 लाख रुपए की राशि से बने 120 फीट लंबे बैली ब्रिज का लोकार्पण, रालो सडक़ पर भावा खड्ड में दो करोड़ 30 लाख रुपए से बने बैली ब्रिजए 10 लाख रुपए से बने मुख्य प्रवेश द्वार यांगपा-1 व 07 लाख रुपए की राशि से बने सामुदायिक भवन के ऊपर बैठक स्थल व नाग मंदिर का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और सभी जायज मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।