इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को एक अदालत के बाहर आत्मघाती विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हुए हैं। खबर के अनुसार यह धमाका जी-11 क्षेत्र में जिला एवं सत्र अदालत के समीप मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का सिर घटनास्थल पर मिला है, जिससे आत्मघाती हमले की पुष्टि हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाडिय़ों में हुआ। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, यह विस्फोट एक सुसाइड अटैक था।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर का सिर घटनास्थल पर मिला है, जिससे आत्मघाती हमले की पुष्टि हुई है। धमाके के समय कोर्ट हाउस इलाके में भारी ट्रैफिक था, जिसके कारण आसपास कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पीआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
