देहरादूनः मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों, बीएलए की नियुक्ति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, डिप्टी डीईओ देहरादून अभिनव शाह, डिप्टी डीईओ हरिद्वार फिंचाराम, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, राज्य स्वीप नोडल विनय कुमार सहित देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल रहे।
