राष्ट्रपति मुर्मू का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंची। देहरादून आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।